
जय जोहार सीजी न्यूज़ | BREAKING: तिल्दा-नेवरा में ड्राइवरों का बड़ा प्रदर्शन | 13 अप्रैल को थाना घेराव
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल: तिल्दा नेवरा।छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा ड्राइवरों के साथ हो रहे कथित शोषण के खिलाफ तिल्दा-नेवरा में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। संगठन ने 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 1 बजे तिल्दा थाना का घेराव करने का ऐलान किया है।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, ड्राइवरों के साथ अन्याय और शोषण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। केवल आश्वासन देकर मामले को टालने का आरोप लगाया गया है।

ड्राइवर महासंगठन ने सभी ड्राइवर साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन ड्राइवर भाइयों को न्याय दिलाने के लिए किया जा रहा है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि “ड्राइवर देश का आंतरिक सिपाही है” और उसके साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रीतम सेन – प्रदेश अध्यक्ष
हेमनाथ देवांगन – प्रदेश कोषाध्यक्ष
संतोष देवांगन – प्रदेश प्रभारी
छत्रधर यादव – प्रदेश उपाध्यक्ष
संगठन ने सभी ड्राइवर भाइयों से अपील की है कि वे समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं। संगठन का कहना है कि एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
जुल्म के आगे झुकना हमारी फितरत नहीं,
हम ड्राइवर हैं, डरना हमारी आदत नहीं।
सड़कों पर पसीना बहाकर देश चलाते हैं,
अब हक की बात हो तो पीछे हटना मुमकिन नहीं।
अन्याय के खिलाफ अब आवाज उठेगी,
तिल्दा की धरती से एक नई लड़ाई जगेगी।
लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट













