
धान संग्रहण केंद्र का कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण
तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त 2026 को धान संग्रहण केंद्र, कोहका रोड स्थित तुलसी नेवरा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तथा छाया विधायक शैलेश नितिन त्रिवेदी, विधानसभा क्षेत्र बलौदाबाजार के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान केंद्र के जिम्मेदार कर्मचारी राम खिलावन वर्मा अनुपस्थित पाए गए। चौकीदार यादव ने बताया कि वे लंच करने के लिए अपने घर गए हैं।

निरीक्षण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री एवं पूर्व तिल्दा सोसायटी अध्यक्ष गजानंद वर्मा, ओम सिंह ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य देवेंद्र वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, मंडल अध्यक्ष हरि मार्कंडेय, सेवाराम वैष्णव, के. कृष्णामूर्ति, योगेंद्र पटेल, रूपेश कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















