
बालोद / पिछले काफी दिनों से महंगाई की मार पूरे देश में छाई हुई है 2 महिने से डीजल पेट्रोल और गैस के संकट से पूरा देश जूझ रही है जिसको लेकर आज बालोद विधायिका और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कांकेर राजीव भवन आकर प्रेसवार्ता की और नरेंद्र मोदी के हाल ही में देशवासियों से की गई अपील पर तीखा निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री की ये अपील ने महंगाई पेट्रोल डीजल और गैस संकट से जूझ रही जनता के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।
प्रधानमंत्री ने किसानों को उर्वरक का उपयोग कम करने की सलाह दी जबकि पिछले सात सालों से देश में उर्वरक की कमी बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता है लेकिन अभी तक मात्र 51 हजार मीट्रिक टन उर्वरक ही सोसायटी तक आ पाया है। प्रधानमंत्री देश कि कामकाजी वर्ग को वर्क फ्राम होम करने और आफिस नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं जबकि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संदेश दिया था कि आराम हराम है। महंगाई के कारण पहले से ही आम आदमी के किचन बजट बिगड़ गया है खाध समाग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं घर की महिलाएं हर चीज में कटौती करने को मजबूर हैं ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा तेल कम उपयोग करने की सलाह देना जनता की परेशानियों का मज़ाक़ उड़ानें जैसा है। 2013 में कांग्रेस सरकार के समय सोने की कीमत 28-29 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम थी और 2026 में बढ़ कर डेढ़ लाख रुपए के पार पहुंच गई है मोदी सरकार के 12 वर्ष में बेहिसाब महंगाई बढ़ी है जिसका असर आम महिलाओं के जीवन पर पड़ा है।।
संगीता सिन्हा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 70 देशों की यात्राओं पर लगभग 815 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। मोदी सरकार में पेट्रोल 103 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुका है 12 वर्ष में पेट्रोलियम उत्पादों पर कर लगाकर जनता की जेब से लाखों रुपए निकाले गए हैं बढ़ती महंगाई टोल टैक्स रेल किराया में बढ़ोतरी और आवश्यक सामग्री पर जीएसटी के कारण आम आदमी की आय और बचत दोनों प्रभावित हुए हैं। वर्तमान भंडारण क्षमता कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि युद्ध या संकट के समय पेट्रोलियम संकट से बचने के लिए ऐसे भंडारण केंद्र बनाए जाते हैं लेकिन केंद्र सरकार ने इस दिशा में कोई कम नहीं किया है।
मनमोहन सरकार के समय देश दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था थी मोदी राज में यह 6वे स्थान पर पहुंच गया है प्रधानमंत्री मोदी से देश नहीं संभल रहा है।
प्रेसवार्ता में भानूप्रतापपुर विधायिका सावित्री मंडावी , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष बसंत यादव, नितिन पोटाई, मिथिलेश शोरी, उदय प्रकाश शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।















