
मुंगेली (छत्तीसगढ़)।
मुंगेली जिले के कलेक्टर पर अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप सामने आया है। यह आरोप छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि जनगणना शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ी भाषा में फॉर्म भरवाने की मांग को लेकर दोनों संगठनों के सदस्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया।
आरोप है कि कलेक्टर द्वारा उन्हें न केवल ज्ञापन देने से रोका गया, बल्कि कार्यालय से बाहर जाने को कहा गया। साथ ही कथित रूप से यह भी कहा गया कि “यह चेम्बर मेरा है, यहां कोई कुछ नहीं कर सकता।” इस कथित बयान से संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है।

संगठनों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार न केवल जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का अपमान है, बल्कि इससे छत्तीसगढ़ की भाषा और संस्कृति के सम्मान को भी ठेस पहुंची है।
इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कलेक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
(नोट: कलेक्टर की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।)
जनता की आवाज़, जमीनी हकीकत और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ हम हर खबर को सच की जड़ तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
👉 अगर आपके क्षेत्र में भी कोई समस्या, भ्रष्टाचार या जनहित से जुड़ी खबर है, तो हमें जरूर बताएं।
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735












