
रतनपुर (बिलासपुर)। रतनपुर थाना क्षेत्र में फरियादी के साथ कथित मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपों के घेरे में आए एएसआई दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित विनोद जायसवाल ने आरोप लगाया था कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बना।
मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नीरज जायसवाल ने घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
👉 प्रशासन की कार्रवाई:
वीडियो और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने प्रारंभिक जांच के आधार पर एएसआई दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है।
⚖️ आगे क्या?
विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी!
दोष सिद्ध होने पर कड़ी सजा संभव!
पीड़ित को न्याय दिलाने की प्रक्रिया जारी!
⚠️ डिस्क्लेमर
👉 मामले की जांच जारी है, अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
👉 सच के साथ, बेखौफ पत्रकारिता — जय जोहार CG न्यूज़। हर खबर, बिना दबाव… सीधी जनता तक।
👉 ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें:
🌐 www.jayjoharcgnews.com�
और जुड़े रहें — जय जोहार CG न्यूज़ के साथ।














