
Jay Johar CG News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर शिवसेना का हमला, विपक्ष की मानसिकता पर उठाए सवाल
ओंकार वर्मा बोले—महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी
बलौदा बाजार। शिवसेना के जिला महासचिव ओंकार वर्मा ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को लेकर हुए हालिया घटनाक्रम पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनकी संकीर्ण और नकारात्मक मानसिकता को उजागर करता है। शिवसेना ने इस रवैये की कड़ी निंदा की है।
वर्मा ने बताया कि शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े ऐसे कानूनों का समर्थन हर राजनीतिक दल को करना चाहिए और इस मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है।
प्रदेश सचिव सोनी ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि यह अधिनियम किसी एक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा हुआ है। इस पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जबकि कांग्रेस ने लंबे समय तक महिलाओं के अधिकारों को सीमित रखने का कार्य किया है।
अंत में सोनी ने विपक्ष से राजनीतिक स्वार्थ छोड़कर इस ‘मील का पत्थर’ साबित होने वाले कानून का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति विपक्ष के इस रवैये को देख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
इस तरह की ताजा और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़े रहें
जय जोहार CG न्यूज़ के साथ।
👉 हमारी वेबसाइट विजिट करें: jayjoharcgnews.com
👉 खबर को लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें।














