
बलौदाबाजार: दो भाइयों की साजिश का खुलासा, पत्रकार राघवेंद्र सिंह को झूठे मामले में फंसाने का आरोप
बलौदाबाजार | विशेष रिपोर्ट। संवाददाता राजू पाल
जिले के एक चर्चित मामले में नया मोड़ सामने आया है, जहां प्रार्थी ने शपथपत्र और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकार राघवेंद्र सिंह को निर्दोष बताया है। मामले में दो भाइयों पर झूठे प्रकरण में फंसाने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी चोलेश साहू ने अपने शपथपत्र में उल्लेख किया है कि ऋषि शुक्ला और आशीष शुक्ला द्वारा उन्हें बार-बार जमीन संबंधी कार्य के बहाने बुलाया गया। इस दौरान राघवेंद्र सिंह के साथ हुए लेनदेन को आधार बनाकर एक शिकायत पत्र तैयार किया गया और धोखे से उस पर हस्ताक्षर कराए गए।
बताया गया कि उक्त शिकायत को पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और थाना प्रभारी कसडोल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाद में जब प्रार्थी को एसडीओपी कार्यालय से बयान के लिए बुलावा आया, तब उन्हें पूरी घटना की जानकारी हुई।
प्रार्थी ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों द्वारा उन्हें जबरन एसडीओपी कार्यालय ले जाकर उनकी सहमति के बिना राघवेंद्र सिंह के खिलाफ बयान दर्ज कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरी घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और कार्यालय के कर्मचारियों से की जा सकती है।
प्रार्थी चोलेश साहू ने अपने शपथपत्र में यह भी उल्लेख किया है कि उनसे जबरन आवेदन पर हस्ताक्षर करवाए गए और उन्हें गुमराह कर शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी इसी प्रकार की साजिश ओमकार हॉस्पिटल बलौदाबाजार से जुड़े मामले में रची गई थी, जिसकी कार्यवाही अभी लंबित है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पत्रकारिता जगत में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। मामले में यह भी आशंका जताई जा रही है कि पत्रकार राघवेंद्र सिंह को एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई।
फिलहाल प्रार्थी ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनके द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदन पर कोई कार्रवाई न की जाए और मामले को समाप्त किया जाए। हालांकि अब सभी की नजर उन आरोपियों पर है, जिन पर साजिश रचने का आरोप लगा है।
“फिलहाल इस खबर में इतना ही, आगे की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए जय जोहार CG न्यूज़ के साथ…”
👉
“अगर आपको यह खबर महत्वपूर्ण लगी हो तो वीडियो को Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe जरूर करें…”















