
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मनाया होली मिलन समारोह
कानपुर।
द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी. यादव के निर्देशानुसार कानपुर नगर के किदवई नगर स्थित साइड नंबर-1 के श्री श्याम ओम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पांडेय तथा पत्रकार प्रेस परिषद के चेयरमैन रिषभ मिश्रा आजाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन द जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर मंडल अध्यक्ष (संपादक) सत्य प्रकाश द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की शुरुआत मातृशक्ति के सम्मान से की गई। कार्यक्रम की सुचारु व्यवस्था श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं श्री श्याम ओम मंदिर के आचार्य अजय द्विवेदी तथा द जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर नगर जिला अध्यक्ष एस.पी. सिंह द्वारा की गई।

होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी अमित कश्यप, कानपुर मंडल प्रभारी राजू यादव, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सेंगर (जादूगर), कानपुर नगर उपाध्यक्ष देवेश शर्मा, कानपुर सदर तहसील अध्यक्ष विनय पांडेय, तहसील उपाध्यक्ष नेहा शर्मा, बिंदकी तहसील उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर, मंजू सिंह, मौसमी साहू, गोपीनाथ साहू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों में शैलेंद्र पांडेय, संतोष त्रिवेदी, प्रभा तिवारी, अनिल त्रिपाठी, के.के. गुप्ता, गौरव शर्मा, राकेश शर्मा, प्रमोद तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।








