Blog

  • jay johar 1
Spread the love

पचरी व आलेसुर पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

तिल्दा-नेवरा। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने ग्राम पचरी एवं ग्राम आलेसुर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और गांव की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे सर्वप्रथम ग्राम पचरी पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद वे ग्राम आलेसुर पहुंचे, जहां ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

ग्राम आलेसुर में उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं विस्तारपूर्वक सुनीं। ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं को उनके समक्ष रखा। मनहरे ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने तथा संबंधित स्तर पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर ग्राम पचरी के सरपंच अभिषेक वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य सुनील मनहरे, ग्राम आलेसुर के सरपंच दाऊलाल वर्मा सहित पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष, युवक-युवतियां उपस्थित रहे

About The Author


Spread the love
  • whatsapp-webP
  • telegram-webp
error: Content is protected !!